Zimbabwe vs Sri Lanka 2nd ODI Highlights: हरारे में रविवार को खेले गए श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मुकाबला का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। 278 रन के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने पथुम निसांका के शतक की बदौलत आखिरी ओवर में 3 गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने वनडे सीरीज में 2-0 की अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में निसांका ने करियर का 7वां शतक जड़ा तो ब्रेंडन टेलर ने 10 हजार रन पूरे किए।
निसांका का 7वां वनडे शतक
पथुम निसांका ने 111 गेंदों में अपने वनडे करियर के सातवें शतक को पूरा किया। 10 मार्च 2021 को वनडे करियर की शुरुआत करने वाले पथुम निसांका ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक 19 जून 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (137 रन) जड़ा था। इसके बाद उन्होंने 2 जुलाई 2023 को जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए। 7 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रन की पारी खेली।
निसांका ने 9 फरवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 210 रन बनाए थे। 14 फरवरी 2024 को उन्होंने इसी टीम के खिलाफ 118 रन बनाए। इसी साल 15 मार्च को बांग्लादेश के 114 रन की पारी खेली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम ने 50 ओवरों के खेल में सात विकेट खोकर 277 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने बेन करेन के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। ब्रायन 29 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेन करेन ने ब्रेंडन टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े।
ब्रेंडन टेलर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। वहीं, करेन ने 95 गेंदों में 79 रन बनाए। उनकी इस पारी में नौ चौके शामिल थे। इनके अलावा सिकंदर रजा ने 59, जबकि क्लाइव ने 36 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से दुष्मंथा चमीरा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। इसके जवाब में निसांका ने नुवानीडु फर्नांडो (14) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन जुटाए। टीम 68 के स्कोर तक कुसल मेंडिस (5) का विकेट भी गंवा चुकी थी। यहां से निशांका ने सदीरा समरविक्रमा के साथ 78 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।
आखिरी ओवर में जीती श्रीलंका
समरविक्रमा 31 रन बनाकर आउट हुए तो चरिथ असालंका ने निसांका का साथ निसांका का साथ निभाया। 45वें ओवर में निसांका 122 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चरिथ असालंका ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 49वें ओवर में वह भी 71 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन तब तक वह मैच श्रीलंका की झोली में लगभग डाल चुके थे। बचा हुआ काम आखिरी ओवर में जनिथ लियानागे और कमिंडू मेंडिस ने कर दिया और 3 गेंद पहले श्रीलंका को 5 विकेट से जीत दिला दी।