सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की तेजी, NSE के मेटल रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी 

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की तेजी, NSE के मेटल रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी 

​हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 300 अंक ऊपर 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी है। TCS, इंफोसिस और HCL टेक के शेयर में 1% की तेजी। एक्सिस बैंक का शेयर 3% टूटा। नेस्ले इंडिया में भी 1.3% की गिरावट। NSE के मेटल रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 1.5% की तेजी है। ग्लोबल मार्केट में तेजी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी LIC ने वित्त 1.78 करोड़ नई पॉलिसियां बेचीं, शेयर 0.74% गिरा 7 दिन की तेजी के बाद कल गिरा था बाजार लगातार 7 दिन तेजी के बाद कल यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 315 अंक गिरकर 79,801 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 82 अंक की गिरावट रही, ये 24,247 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा, जोमैटो, एयरटेल और ICICI बैंक के शेयर 1% गिरकर बंद हुए। वहीं, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा के शेयर में 3.3% की गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट रही। NSE के निफ्टी रियल्टी और FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.41% तक की गिरावट रही। इसके अलावा, ऑटो, IT और बैंकिंग में भी मामूली गिरावट रही।  

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *